May 27, 2021
May 21, 2021
अँधेरे से ही तो उजाला है
May 17, 2021
दोहे : गंगा मैया
May 8, 2021
May 6, 2021
April 26, 2021
April 24, 2021
गुलशन फिर मुस्काएगा
April 22, 2021
Positivity-Positivity And Positivity
April 13, 2021
सत्ता के गलियारों में
ग़ज़ल----ओंकार सिंह विवेक
मोबाइल 9897214710
रोज़ ख़बर छप जाया करती अपनी भी अख़बारों में,
पैठ बना लेते जो शासन- सत्ता के गलियारों में।
दख़्ल हुआ है नभ में जब से इस दुनिया के लोगों का,
इक बेचैनी सी रहती है सूरज - चाँद -सितारों में।
फुटपाथों पर चलने वालों का भी थोड़ा ध्यान रहे,
बेशक आप चलें सड़कों पर लंबी - लंबी कारों में।
क्या बतलाऊँ उसने भी रंज-ओ-ग़म के उपहार दिए,
गिनती करता रहता था जिसकी अपने ग़मख़्वारों में।
दर्द बयाँ करती है वो अब मज़लूमों-मज़दूरों का,
क़ैद नहीं है आज ग़ज़ल ऊँचे महलों-दरबारों में।
भोली जनता भूल गई,थे जितने शिकवे और गिले,
ऐसा उलझाया नेता ने लोकलुभावन नारों में।
----ओंकार सिंह विवेक
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
April 9, 2021
April 6, 2021
आओ टीका लगवाएँ : कोरोना को निबटाएँ
March 30, 2021
ठोकर खाने से
ग़ज़ल**ओंकार सिंह विवेक
मोबाइल 9897214710
कौन भला रोकेगा उसको मंज़िल पाने से,
जिसका साहस जाग उठा हो ठोकर खाने से।
बात समझकर भी जो ढोंग करें नासमझी का,
होगा भी क्या ऐसे लोगों को समझाने से।
मत पूछो कितनी तस्कीन मिली है इस दिल को,
इक बेकस की ओर मदद का हाथ बढ़ाने से।
कैफ़े से मँगवाए चाऊमिन - पिज़्ज़ा - बर्गर ,
कैसे बेहतर हो सकते हैं घर के खाने से।
गीता के उपदेशों ने वो संशय दूर किया,
रोक रहा था जो अर्जुन को वाण चलाने से।
जो वो सोचे कितने पंछी बेघर कर डाले,
आँधी को फ़ुरसत ही कब है पेड़ गिराने से।
जब दिल से दिल का ही सच्चा मेल नहीं होता,
क्या हासिल है फिर लोगों के हाथ मिलाने से।
--ओंकार सिंह विवेक
सर्वाधिकार सुरक्षित
March 27, 2021
होली है भई होली है!
March 25, 2021
जनता तो बेचारी थी बेचारी है
ग़ज़ल***ओंकार सिंह विवेक
मोबाइल 9897214710
🗯️
इसको लेकर ही उनको दुश्वारी है,
जनता में क्यों अब इतनी बेदारी है।
🗯️
तुम क्या जानो दर्द किराएदारों का,
यार तुम्हारा बँगला तो सरकारी है।
🗯️
कोई सुधार हुआ कब उसकी हालत में ,
जनता तो बेचारी थी , बेचारी है।
🗯️
शकुनि बिछाता है वो ही चौसर देखो,
आज महाभारत की फिर तैयारी है।
🗯️
नाम कमाएँगे ये ख़ूब सियासत में,
नस-नस में इनकी जितनी मक्कारी है।
🗯️
औरों-सा बनकर पहचान कहाँ होती,
अपने - से हैं तो पहचान हमारी है।
🗯️
----ओंकार सिंह विवेक
March 22, 2021
विराट कवि सम्मेलन और साहित्यकार सम्मान समारोह
March 17, 2021
भव्य कवि सम्मेलन शेरकोट, बिजनौर
March 15, 2021
सदभाव रहेगा
March 10, 2021
खटकता है वो कोठी की नज़र में
March 8, 2021
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर
March 4, 2021
दर्द मज़लूम का
ग़ज़ल-ओंकार सिंह विवेक
मोबाइल 9897214710
💥
बदला रातों - रात उन्होंने पाला है ,
शायद जल्द इलक्शन आने वाला हैI
💥
झूठे मंसब पाते हैं दरबारों में,
और सच्चों को होता देश-निकाला है।
💥
भूखे पेट जो सोते हैं फुटपाथों पर,
हमने उनका दर्द ग़ज़ल में ढाला है।
💥
सोचो घर में बेटी के जज़्बात भला,
माँ से बेहतर कौन समझने वाला है।
💥
यार उसूल परस्ती और सियासत में,
तुमने ख़ुद को किस मुश्किल में डाला है।
💥
नीचे तक पूरी इमदाद नहीं पहुँची,
ऊपर आख़िर कुछ तो गड़बड़झाला है।
💥
-----ओंकार सिंह विवेक
March 2, 2021
ग़ज़ल प्रतियोगिता परिणाम
February 28, 2021
गूगल-ज्ञानी
February 27, 2021
"अभिनंदन ऋतुराज" - संगीत के बहाने
February 23, 2021
मेल-मिलाप कराने का माहौल बनाते हैं
February 22, 2021
अपनी हिंदी और ऋतुराज वसंत के बहाने
February 20, 2021
दर्द का अहसास
Featured Post
उत्तर प्रदेश साहित्य सभा रामपुर इकाई की सातवीं काव्य गोष्ठी संपन्न
फेंकते हैं रोटियों को लोग कूड़ेदान में ***************************** यह सर्वविदित है कि सृजनात्मक साहित्य पुरातन ...
-
(प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार तोमर जी एवं महासचिव श्री इरफ़ान आलम जी) मित्रो संग...
-
बहुुुत कम लोग ऐसे होते हैैं जिनको अपनी रुचि के अनुुुसार जॉब मिलता है।अक्सर देेखने में आता है कि लोगो को अपनी रुचि से मेल न खाते...
-
शुभ प्रभात मित्रो 🌹🌹🙏🙏 संगठन में ही शक्ति निहित होती है यह बात हम बाल्यकाल से ही एक नीति कथा के माध्यम से जानते-पढ़ते और सीखते आ रहे हैं...