September 9, 2020

मन का पंछी

🌺 दोहै 🌺
         ------ओंकार सिंह विवेक
************************

  🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

भरता  रहता  है सखे ,यह हर समय उड़ान,
मन के पंछी को कभी, होती  नहीं  थकान।

  🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

सब  ही मैला कर  रहे,निशि दिन इसका नीर,
यह नदिया किससे कहे,जाकर  अपनी  पीर।

  🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

दिन भर हमने सूर्य की , किरणों से की बात,
रात  घिरी  तो  देख  ली , तारों  की  बारात।

  🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺

पत्नी  से   संवाद  में , गए  सखे  जब  हार,
बैठ  गए चुपचाप फिर,पढ़ने  को अख़बार।

 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
                    ------ओंकार सिंह विवेक
                         (सर्वाधिकार सुरक्षित)

2 comments:

Featured Post

सर्दी वाले दोहे 🪨🪨

दोस्तो नमस्कार 🌹🌹🙏🙏 आधा दिसंबर गुज़र चुका है। ठंड धीरे-धीरे अपने तेवर दिखाने लगी है। कुहरे और सूरज दादा में जंग जारी है। कुछ...