September 21, 2026

कविता की एक शाम


पिछड़ा वर्ग आयोग,उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री)श्री सूर्य प्रकाश पाल जी ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हमेशा की तरह इस बार भी अपने आवास पर काव्य गोष्ठी का आयोजन करके काव्य एवं काव्यकारों के प्रति अपने अनुराग को पुष्ट किया।जहाँ राजनीति में रमे लोगों को सियासी सरगर्मियों से ही फ़ुरसत नहीं मिलती वहाँ श्री सूर्य प्रकाश पाल जी का ऐसी सृजनात्मक एवं साहित्यिक गतिविधियों के लिए समय निकालना और साहित्यकारों के प्रति मान-सम्मान प्रकट करना प्रभावित करता है। श्री पाल साहब स्वयं एक अच्छे कवि भी हैं।कविता भावनाओं और संवेदनाओं से भरे दिल में ही पल्लवित होकर प्रस्फुटित होती है।हमारी कामना है कि श्री सूर्य प्रकाश पाल जी के हृदय रूपी सागर में मानवीय संवेदनाओं और भावनाओं की लहरे यों ही हिलोरें मारती रहें।
इस अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी बहुत ही सफल रही।रचनाकारों ने श्री सूर्य प्रकाश पाल जी को अपनी प्रभावशाली काव्य प्रस्तुतियों से जन्म दिवस की बधाईयाँ देने के साथ  समसामयिक विषयों पर रचनाएँ सुनाकर उपस्थित सम्मानित जनों को आनंदित किया।
     हौसला  हर  मुसीबत  पे  भारी  रहे,
     सिलसिला कामयाबी का जारी रहे।
     जन्म दिन पर  हमारी यही  कामना,
     उम्र   लंबी   महोदय   तुम्हारी   रहे।
              -- ओंकार सिंह विवेक 
मेज़बान श्री सूर्य प्रकाश पाल जी ने सभी कवियों को पटका एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए।इस कार्यक्रम के समन्वयन का दायित्व अच्छे गीतकार भाई सचिन सार्थक द्वारा बख़ूबी निभाया गया। काव्य गोष्ठी-संचालन के दायित्व का निर्वहन ख़ाकसार ने किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने सुस्वादु भोज का आनंद लिया।

प्रस्तुत हैं अवसर के कुछ छाया चित्र 

टिप्पणियाँ

Post a Comment

Featured Post

कविता की एक शाम

पिछड़ा वर्ग आयोग,उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री)श्री सूर्य प्रकाश पाल जी ने अपने जन्म दिवस के शुभ अवसर पर हमेशा क...