March 22, 2025

विश्व जल दिवस विशेष

नमस्कार मित्रो 🌹🌹🙏🙏

आज विश्व जल दिवस पर प्रस्तुत है मेरा एक कुंडलिया छंद। आशा है अपनी प्रतिक्रिया से अवश्य ही अवगत कराएंगे :

विश्व जल दिवस पर एक कुंडलिया छंद 
*******************************
  
  पानी   जीवन   के   लिए, है  अनुपम  वरदान।
  व्यर्थ न  इसकी बूँद  हो,रखना  है  यह ध्यान।।
  रखना  है  यह ध्यान,करें सब संचय  जल का।
  संकट हो विकराल,पता क्या है कुछ कल का।
  करता  विनय  'विवेक',छोड़ दें अब  मनमानी।
  मिलकर  करें   उपाय , बचाएँ  घटता   पानी।।   
                             ©️ ओंकार सिंह विवेक

#viralpost #trendingpost #WorldWaterDay #विश्वजलदिवस 
(चित्र:गूगल से साभार)

4 comments:

Featured Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🌹

मित्रो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🌹🌹🙏🙏     आ जाओ हे नंदलला तुम आ जाओ,     आज ...