April 27, 2019

बच्चों का कोना


       ग़ज़ल
मन से करिए  रोज़ पढ़ाई,
पापा  ने यह बात  बताई।

पढ़ कर  बेटा नाम करेगा,
माँ   बापू ने आस  लगाई।

टीचर  जी ने  ख़ूब  सराहा,
जब भी देखी साफ़ लिखाई।

अव्वल  दर्ज़ा  पास हुये तो,
देंगे   सारे    लोग    बधाई।

पढ़-लिखकर औरों को पढ़ायें,
होगी   जग  में   ख़ूब   बढ़ाई।

फिर अच्छा  है  सैर  सपाटा,
पहले  कर  लें  आप  पढ़ाई।

        हमारा बेटा
सबसे न्यारा सबसे प्यारा,
हम दोनों का राजदुलारा।
हम को इससे हैं आशायें,
कर देगा यह नाम हमारा।

          दोहे

बच्चों  हमको  है  सदा , ये आशा विश्वास,
बदलोगे तुम लोग ही ,दुनिया का इतिहास।

रखते हो बच्चों अगर ,तुम मंज़िल की चाह,
चुन  लो  अपने  वासते,  सच्चाई  की  राह।
            --------------ओंकार सिंह'विवेक'

टिप्पणियाँ

Featured Post

मुतफ़र्रिक़ अश'आर

नमस्कार मित्रो 🥀🥀🙏🙏 लीजिए पेश हैं मेरे दूसरे ग़ज़ल संग्रह 'कुछ मीठा कुछ खारा' की भिन्न-भिन्न ग़ज़लों से लिए गए कुछ शे'र।आशा ...