February 20, 2026

प्रसंगवश


नमस्कार मित्रो 🌹🌹🙏🙏

आज यात्रा के दौरान एक जंगल से गुज़रना हुआ। हरियाली और फलों से लदे हुए वृक्षों को देखकर दिल बहुत ख़ुश हुआ।
उसी समय कई ऐसी घटनाएँ भी स्मृति में कौंध गईं जब हमने लोगों को बेरहमी से फलों से लदे हुए वृक्षों को काटते हुए देखा था। ऐसे तमाम दृश्य हृदय को अक्सर झकझोरते रहते हैं। मुझे अपनी काफ़ी समय पहले कही गई ग़ज़ल का मतला और एक शेर याद आ रहा है :

            शीशम  साखू   महुआ   चंदन  पीपल   देते  हैं,

            कैसी-कैसी  ने'मत   हमको   जंगल   देते   हैं।


           आज बना  है मानव  उनकी ही जाँ का दुश्मन,

           जीवन  भर  जो  पेड़  उसे  मीठे  फल  देते हैं।

                                      --- ओंकार सिंह विवेक 

                  (सर्वाधिकार सुरक्षित) 


काव्य संसार 🌹🌹🌱🌿👈

टिप्पणियाँ

Featured Post

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवा निवृत्त कार्मिक समिति रामपुर इकाई की आम सभा एवं उपहार वितरण समारोह

दिनांक 04.07.2026 दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सेवा निवृत्त कार्मिक समिति की रामपुर इकाई की आम सभा का आयोजन मंथन रेस्...