December 25, 2025

अटल जयंती विशेष


आज अटल जयंती पर कहे गए कुछ दोहे आप साथियों के समक्ष प्रस्तुत हैं :

अटल जी की स्मृति में कहे गए कुछ दोहे

*********************************

🌷

 नैतिक  मूल्यों  का  किया,सदा मान-सम्मान।

 दिया अटल जी ने नहीं ,ओछा कभी बयान।।

🌷

  विश्व मंच  पर  शान  से, अपना  सीना  तान।

  अटल बिहारी ने  किया, हिंदी  का यशगान।।

🌷

 राजनीति  के  मंच  पर , छोड़ अनोखी  छाप।

 सब के दिल में बस गए,अटल बिहारी आप।।

🌷

चलकर पथ पर सत्य के,किया जगत में नाम।

अटल बिहारी आपको,शत-शत बार प्रणाम।।

🌷.  ------©️  ओंकार सिंह विवेक


पूर्व प्रधान मंत्री तथा भारत रत्न अटल जयंती पर विशेष 🌹🌹👈👈पर विशेष



टिप्पणियाँ

Post a Comment

Featured Post

मुतफ़र्रिक़ अश'आर

नमस्कार मित्रो 🥀🥀🙏🙏 लीजिए पेश हैं मेरे दूसरे ग़ज़ल संग्रह 'कुछ मीठा कुछ खारा' की भिन्न-भिन्न ग़ज़लों से लिए गए कुछ शे'र।आशा ...