July 17, 2024

प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति की रामपुर यूनिट-कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न

सुप्रभात मित्रो 🌹🌹🙏🙏
आज की ब्लॉग पोस्ट लिखते हुए मुझे मशहूर शाइर ज़फ़र अली ख़ान का यह शे'र याद आ रहा है :

ख़ुदा  ने  आज  तक  उस  क़ौम  की हालत  नहीं  बदली,
न हो जिसको ख़याल आप अपनी हालत के बदलने का।
                                              --- ज़फ़र अली ख़ान 

किसी संगठन या समूह का विकास और उसके हितों की रक्षा तभी संभव है जब समूह या संगठन के लोगों में ख़ुद अपने अधिकारों और कर्तव्यों को लेकर जागरूकता का भाव पैदा हो।जब कोई समूह/संगठन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित होकर आवाज़ उठाता है तभी उसकी बात सुनी जाती है। प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति मुरादाबाद एक ऐसा ही जागरूक संगठन है जो अपने सेवानिवृत्त साथियों की जाइज़ मांगों को निरंतर मज़बूत ढंग से उठाता रहा है। हाल ही में इस समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के कुशल निर्देशन में एक बैठक आहूत करने के साथ-साथ समिति की रामपुर (उत्तर प्रदेश)इकाई का पुनर्गठन भी किया गया था।जिस पर मैंने कुछ दिन पहले अपने इस ब्लॉग पर एक लंबी पोस्ट भी लिखी थी।
उसी क्रम में स्थानीय इकाई के अध्यक्ष श्री सलिल कुमार जोशी के आह्वान पर दिनांक 16 जुलाई,2024 को कॉफी कॉर्नर रेस्टोरेंट रामपुर में स्थानीय कार्यकारिणी के सदस्यों की एक बैठक आयोजित गई जिसमें कार्यकारिणी के अधिकांश सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में स्थानीय इकाई के विधिवत संचालन हेतु निम्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए _
1. स्थानीय इकाई का खाता प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक की रामपुर मुख्य शाखा में खोला जाएगा।  यह खाता अध्यक्ष, सचिव तथा कोषाध्यक्ष के पद नाम से खोला जाएगा। खाते का संचालन इनमें से किन्हीं दो पदाधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षरों से किया जाएगा। 
2. स्थानीय इकाई द्वारा प्रति वर्ष कम से कम दो बैठकों का आयोजन करना तय हुआ। इन बैठकों का आयोजन प्रति वर्ष सेन्ट्रल कमेटी के मार्ग निर्देशन में होने वाली बैठकों के आयोजन के अतिरिक्त होगा। इन दो बैठकों का प्रति वर्ष 'ईद-उल-फ़ित्र एवं दीपावली के अवसर पर किया जाना प्रस्तावित है। 
3. समिति सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपना सदस्यता शुल्क समय से जमा करें ताकि समिति की गतिविधियां सुचारू रह सकें।
4. समिति द्वारा निणर्य लिया गया कि स्थानीय कार्य समिति के पदाधिकारियों का एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाए। इस ग्रुप में केवल आधिकारिक संदेश ही पोस्ट किए जाएं। ग्रुप में किसी भी प्रकार के सामाजिक,धार्मिक अथवा राजनैतिक संदेशों के पोस्ट करने की अनुमति नहीं होगी।
5. समिति द्वारा सर्वसम्मति से श्री शमशुल जमा ख़ान को स्थानीय समिति की कार्यकरिणी का सदस्य बनाया गया।
6. समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यों में योगदान करने पर भी सहमति बनी।
7. स्थानीय इकाई के सदस्यों से भविष्य में समिति के क्रिया कलापों के सफल संचालन हेतु वांछित सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई।
(स्थानीय समिति की बैठक की कार्यवाही से प्राप्त सूचना के आधार पर)
(प्रस्तुति:ओंकार सिंह विवेक) 


2 comments:

Featured Post

जय अपनी हिन्दी, जय प्यारी हिन्दी

सादर प्रणाम मित्रो 🌹🌹🙏 🙏 हाल ही में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा रामपुर की सितंबर माह की पारिवारिक बैठक चंपा कुंवरि न्यास धर्...