January 27, 2023

🏵️एक और भव्य काव्य गोष्ठी व पुस्तक विमोचन समारोह🏵️

प्रणाम मित्रो 🙏🙏🌹🌹

निरंतर साहित्यिक आयोजन होते रहते हैं तो कुछ लिखने और पढ़ने का उत्साह बना रहता है। इधर पिछले कई महीनों से हमारे नगर और आसपास के क्षेत्रों में कई साहित्यिक आयोजन हुए।इनमें सहभागिता करके ऐसा लगा जैसे सृजन की बैटरी फिर से चार्ज हो गई है। वास्तव में ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए।ये आयोजन साहित्यकार और पाठक/श्रोता दोनों को ही चिंतनशील और सृजनशील रखते हैं।
 25 जनवरी,2023 को हमारे नगर रामपुर (उत्तर प्रदेश) में प्रमुख व्यवसाई तथा साहित्यकार रवि प्रकाश जी के गीत संग्रह "भारत ज़िंदाबाद" के विमोचन और कवि गोष्ठी का एक शानदार कार्यक्रम संपन्न हुआ।
    (पुस्तक का विमोचन करते हुए डॉक्टर पंकज दर्पण जी तथा साथ में सामाजिक कार्यकर्ता श्री धवल दीक्षित जी व साहित्यकार शिवकुमार चंदन जी)

देश-प्रेम की भावना से ओतप्रोत गीत-संग्रह का विमोचन रामलीला एवं अग्रलीला निर्देशक तथा "अर्पण-एक साहित्यिक यात्रा" के संस्थापक सदस्य डॉ पंकज दर्पण जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी-वंशज एवं सामाजिक कार्यकर्ता धवल दीक्षित जी ने की ।

     (कार्यक्रम में आमंत्रित सम्मानित अतिथिगण)
इस अवसर पर शोधकर्ता एवं समाजसेवी रमेश जैन ने माला व शाल पहनाकर रवि प्रकाश जी का अभिनंदन किया ।
कार्यक्रम में मुरादाबाद से कवि श्रीकृष्ण शुक्ल, राजीव प्रखर, पूजा राणा तथा रामपुर से ओंकार सिंह विवेक, शिव कुमार चंदन, प्रदीप राजपूत माहिर तथा रागिनी अनमोल चुनमुन ने काव्यपाठ प्रस्तुत किया । 


            
              कार्यक्रम में चंद्र प्रकाश शर्मा (मिलक), श्रीमती नीलम गुप्ता, रश्मि चौधरी, डॉ अजय सिंघल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), शैलेंद्र विद्यार्थी एडवोकेट, प्रीति अग्रवाल (रज़ा लाइब्रेरी), डॉ रघु प्रकाश, डॉक्टर प्रियल गुप्ता, डॉक्टर रजत प्रकाश, डॉक्टर हर्षिता पूठिया, डॉक्टर अब्दुल रउफ़,अश्क रामपुरी आदि उपस्थित रहे।
         ओंकार सिंह विवेक 





टिप्पणियाँ

  1. बहुत सुंदर आदरणीय

    ReplyDelete

Featured Post

कविता के माध्यम से संवाद

मित्रो सुप्रभात 🌹🌹🙏🙏 इधर काफ़ी दिनों से अपने ब्लॉग पर आपसे अपनी कविता के माध्यम से कोई सार्थक संवाद नहीं कर पाया इसका मुझे ख...