December 31, 2021

नया साल : एक कामना

नया साल- एक कामना
       ---ओंकार सिंह विवेक
गए   साल  जैसा   नहीं   हाल  होगा,
तवक़्क़ो  है  अच्छा  नया साल होगा।

न  होगा  फ़क़त  फाइलों-काग़ज़ों  में,
हक़ीक़त में भी मुल्क ख़ुशहाल होगा।

बढ़ेगी  न  केवल  अमीरों  की  दौलत,
ग़रीबों  के हिस्से भी कुछ माल होगा।

रहेगा   सजा    आशियां  रौशनी   का,
घरौंदा   अँधेरे    का   पामाल   होगा।

जगत  में  सभी  और  देशों  से ऊँचा,
हमारे  वतन  का  ही बस भाल होगा।
           --ओंकार सिंह विवेक
            सर्वाधिकार सुरक्षित
चित्र-गूगल से साभार

चित्र--गूगल से साभार


12 comments:

  1. वाह वाह क्या बात है!

    ReplyDelete
    Replies
    1. हार्दिक आभार भाई जी🙏🙏🌷

      Delete
  2. वाह वाह क्या बात है!

    ReplyDelete
  3. जी नमस्ते ,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल शनिवार(०१ -०१ -२०२२ ) को
    'नए वर्ष की ढेर शुभ-कामनाएँ'( चर्चा अंक-४२९६)
    पर भी होगी।
    आप भी सादर आमंत्रित है। सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया।आपको भी नव वर्ष मंगलमय हो

      Delete
  4. वाह!बहुत खूब👌

    ReplyDelete
  5. न होगा फ़क़त फाइलों-काग़ज़ों में,
    हक़ीक़त में भी मुल्क ख़ुशहाल होगा।
    बढ़ेगी न केवल अमीरों की दौलत,
    ग़रीबों के हिस्से भी कुछ माल होगा।
    वाह!,नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ आदरणीय 🙏

    ReplyDelete
  6. बहुत बेहतरीन

    ReplyDelete
  7. नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं आपको सह परिवार जनों के।
    सद्भावनाओ से सुसज्जित सृजन।
    सुंदर।

    ReplyDelete

Featured Post

पुस्तक परिचय : गद्य पुस्तक 'उड़ती पतंग'

              गद्य पुस्तक : 'उड़ती पतंग'              कृतिकार : दीपक गोस्वामी 'चिराग़'               प्रकाशक : ड...