August 15, 2020

स्वतंत्रता दिवस

स्वतंत्रता दिवस:कुछ दोहे
********************
           -------ओंकार सिंह विवेक
 🌷
  आज़ादी  पाना  कहाँ, था  इतना आसान।
  वीरों ने  इसके  लिए, प्राण  किए क़ुर्बान।।
 🌷
  लुटा गए जो देश पर,हँसकर अपनी जान।
  हम उनके बलिदान का ,रखें हमेशा मान।।
 🌷
  राष्ट्र  सुरक्षा  में  दिया, अपना  जीवन वार।
  भारत  के   वीरों  नमन, तुमको  बारंबार।।
 🌷
   मन में यह ही कामना, यह ही है अरमान।
   दुनिया का सिरमौर हो,अपना हिंदुस्तान।।
  🌷
                   -----ओंकार सिंह विवेक
                         @CR

5 comments:

  1. आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा कल रविवार (16-08-2020) को    "सुधर गया परिवेश"   (चर्चा अंक-3795)     पर भी होगी। 
    --
    स्वतन्त्रता दिवस की
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।  
    सादर...! 
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'  
    --

    ReplyDelete
  2. सुंदर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  3. समयपरक सुंदर दोहे।
    जय हिन्द।

    ReplyDelete

Featured Post

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 🌹🌹

मित्रो श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं 🌹🌹🙏🙏     आ जाओ हे नंदलला तुम आ जाओ,     आज ...