July 23, 2019

चन्द्रयान-3 : मिशन मून

कुछ दोहे-मिशन मून : चंद्रयान-3 पर
****************************
@
पूरे  करने  के  लिये, दिल  के  सब  अरमान।
चन्द्रलोक की सैर को,निकला अपना  यान।।

लिया नहीं तकनीक का,किसी और से ज्ञान।
अपने  दम  पर  ही भरी, हमने नई  उड़ान।।

किसी देश का भी जहाँ, उतरा  नहीं  विमान।
चंदा के  उस  पोल*  पर, होगा  "चंदायान"।।

क्या-क्या कुछ है चाँद पर,जीने  का सामान।
चन्द्रयान  के   उपकरण, देंगे  इसका  ज्ञान।।

भेजेंगे   जो   चाँद   से, रोवर*   जी   तस्वीर।
उसे  देखने  के   लिये,  मन  है  बड़ा अधीर।।

"मिशन मून" पर रात-दिन,किया श्रेष्ठतम काम।
 है इसरो* की  टीम  को, सौ-सौ  बार प्रणाम।।
@-------ओंकार सिंह विवेक(अधिकार सुरक्षित)
#मिशनमून#चंद्रयान 

.    (चित्र : गूगल से साभार) 
पोल-ध्रुव(दक्षिणी ध्रुव पर ही उतरना है यान को)
रोवर- यान  में लगा एक डिवाइस
इसरो ISRO-Indian Space Research Organisation


टिप्पणियाँ

Post a Comment

Featured Post

दिल की बात ग़ज़ल के साथ

आपके स्नेह-आशीष की अभिलाषा के साथ आज अपने जन्मदिन के अवसर पर एक ग़ज़ल के साथ आपसे मुखातिब हूँ :                     ग़ज़ल       ...