November 6, 2026

शुभ धनतेरस Happy Dhanteras 💐💐🪔🪔🥮🥮


प्रिय मित्रो असीम सुप्रभात 💐💐🙏🙏

आशा है दीपावली के पंच दिवसीय पर्व(धनतेरस,छोटी दीपावली,बड़ी दीपावली,गोवर्धन पूजा और भैया दूज) की तैयारियाँ सभी ने बड़े जोश तथा उत्साह से की होंगी। ईश्वर से यही कामना है कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का यह पर्व दुनिया भर के लोगों के लिए सुख,शांति,समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य दायक हो।
पंच दिवसीय पर्वों की कड़ी में आज पहला पर्व धनतेरस का पावन पर्व है। हम सब जानते हैं कि धनतेरस को 
धनत्रयोदशी भी कहा जाता है तथा इस दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है।इस दिन हम आभूषण,बर्तन आदि खरीदने के साथ ही अपने और परिवार के लोगों के स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक होने का प्रण लें। समाज के दीन-हीन लोगों के प्रति अपने दायित्व को भी समझें।मेरे इस सामयिक दोहे का आनंद लीजिए --

हो   जाये   संसार   में,निर्धन  भी   धनवान।

लक्ष्मी  माता   दीजिए,कुछ  ऐसा   वरदान।।  

           --- ओंकार सिंह विवेक 


     हैप्पी धनतेरस 💐💐

     

टिप्पणियाँ

  1. धनतेरस पर शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया 🙏 आपको भी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ 🥀🥀

      Delete

Featured Post

शुभ धनतेरस Happy Dhanteras 💐💐🪔🪔🥮🥮

प्रिय मित्रो असीम सुप्रभात 💐💐🙏🙏 आशा है दीपावली के पंच दिवसीय पर्व(धनतेरस,छोटी दीपावली,बड़ी दीपावली,गोवर्धन पूजा और भैया दूज) ...