October 18, 2025

🪔🪔 शुभ दीपावली 🪔🪔



सभी साथियों को सपरिवार ज्योति पर्व सह पंच पर्व की अनेकानेक शुभकामनाएँ🌹🌹

दीपावली स्पेशल

**************

🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔

तम को नफ़रत के मिटाएँ कि अब दिवाली है, 

प्यार  के  दीप  जलाएँ  कि  अब  दिवाली है।


सख़्त  राहों  के  सफ़र  से  हैं जो भी घबराते,

हौसला  उनका  बढ़ाएँ  कि  अब  दिवाली है।


वक्त  गुज़रा  तो  कभी  लौटकर  न  आएगा,

वक्त  को  यूँ न   गँवाएँ  कि अब  दिवाली है।


पेड़-पौधे    ही   तो    पर्यावरण   बचाते   हैं,

इनको  हर  और लगाएँ कि अब दिवाली है।


आपसी  मेल-मुहब्बत   का   भाईचारे   का,

सब में  एहसास जगाएँ कि अब दिवाली है।

                             @ओंकार सिंह विवेक

🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔🪔






2 comments:

Featured Post

👩‍🦯👩‍🦯होली पर इस बार 🖍️🖍️

🖍️👩‍🦯🖌️🥀🌷👩‍🦯🖍️🖌️ सभी साथियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹🌹 सभी त्योहार हमारी सभ्यता, संस्कृति त...