March 25, 2025

फिर एक नई ------

एक छोटी बहर की हल्की-फुल्की ग़ज़ल जो 
 पिछले कई दिनों से ज़ेहन में चल रही थी :
*********************************

मिलने    में    दुश्वारी   है,
वैसे     आपसदारी     है।

इसकी  टोपी उसके  सर,
क्या उसकी फ़नकारी है।

दुश्मन  दाना  है  तो क्या,
अपनी   भी   तैयारी   है।

तनहा है  सच्चा  लेकिन,
सब झूठों  पर  भारी  है।

'आलीजाह के पाँव  पड़े,
कुटिया  धन्य  हमारी  है।

पहले  क्या  थे, ये छोड़ो,
अब  उनकी  सरदारी है।

ध्यान  यक़ीनन  खींचेगा,
शे'र   अगर   मे'यारी  है।
 ©️ओंकार सिंह विवेक 

2 comments:

Featured Post

दो शब्द 'कुछ मीठा कुछ खारा' के बारे में

लीजिए पेश हैं मुंबई निवासी पूर्व बैंक अधिकारी/साहित्यकार/यूट्यूबर/ब्लॉगर/पॉडकास्टर आदरणीय प्रदीप गुप्ता जी द्वारा मेरे दूसरे ग़ज...