December 17, 2024

ग़ज़ल कुंभ,2023 की यादें

ग़ज़ल कुंभ 2023 ( हरिद्वार) में प्रस्तुत की गई ग़ज़लों का संकलन प्रतिष्ठित ग़ज़लकार एवं ग़ज़ल कुंभ के संयोजक श्री दीक्षित दनकौरी जी के संपादन में प्रकाशित हुआ है। प्रतिभागी होने के नाते मेरी ग़ज़ल को भी इस संकलन में स्थान मिला है। उल्लेखनीय है कि हर साल श्री दीक्षित दनकौरी जी के संयोजन में दो दिनों के ग़ज़ल कुंभ का आयोजन देश के विभिन्न शहरों में पिछले 17-18 सालों से होता आ रहा है। इसमें देश के तमाम ख्यातिलब्ध एवं उदीयमान ग़ज़लकार ग़ज़ल पाठ करते हैं।प्रस्तुत की गई ग़ज़लों का एक संकलन भी तैयार होता है जो उसके बाद के ग़ज़ल कुंभ में प्रतिभागियों को भेंट किया जाता है।
पुस्तक में छपी अपनी ग़ज़ल आप सुधी जनों के साथ साझा कर रहा हूं :

टिप्पणियाँ

Featured Post

'रचनाकार दिल्ली -1' साहित्यिक पटल की ग़ज़ल कार्यशाला

व्हाट्सएप्प पर, 'रचनाकार दिल्ली -1' एक प्रतिष्ठित साहित्यिक ग्रुप है।मैं भी पिछले कई वर्ष से इस समूह से जुड़ा हुआ हूँ।कई...