September 12, 2022

राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता : भारत विकास परिषद रामपुर इकाई

मुझे एक पुरानी फिल्म "गंगा-जमुना" के गाने की कुछ पंक्तियां याद आ रही हैं :
        इंसाफ़ की डगर पे बच्चो दिखाओ चल के,
         ये देश  है तुम्हारा, नेता  तुम्हीं हो कल के।
इस मार्मिक गाने को आप पूरा सुनिए।इसका एक-एक बोल बिल्कुल सच्चा और अच्छा है।हमारी ये नई नस्ल/ये बच्चे ही तो कल का भारत हैं।इन्हें ही तो कल सत्ता/शासन और प्रशासन संभालना है। यदि इन्हें देशप्रेम ,संस्कार , इंसाफ़, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया जाएगा तभी तो हमारा देश सुरक्षित हाथों में जाएगा। हम सोचकर देखें कि क्या यह काम परिवार,समाज,प्रांत या राष्ट्रीय स्तर पर इतनी गंभीरता से हो रहा है जितनी गंभीरता से होना चाहिए।यदि हो भी रहा है तो कितने लोग या संस्थाएँ ऐसा कर रही हैं।जवाब होगा बहुत कम लोग या संस्थाएं। मेरे विचार से राष्ट्रीय हित के इस मुद्दे पर भारत विकास परिषद या संस्कार भारती जैसी संस्थाएं ही वांछित सक्रियता से काम करती नज़र आती हैं। इस दिशा में अभी और व्यापक रूप से क़दम उठाए जाने की आवश्यकता महसूस होती है। बच्चे बहुत मासूम और निर्दोष होते हैं उन्हें जिस परिवेश में ढाला जायेगा जिंदगी भर के लिए वैसे ही ढल जाएंगे। अत: जरूरी है कि उन्हें खिलखिलाने दें और हँसते-खेलते उनमें राष्ट्र प्रेम का भाव विकसित होने दें।मुझे किसी मशहूर कवि की ये पंक्तियां याद आती हैं :
      इन्हीं बच्चों से क़ायम हैं यहां मंज़र सुहाने से,
      इन्हीं से गूंजते हैं  हर  तरफ़  महके तराने से।
      अगर ये रूठ जाते हैं तो सारा घर सुबकता है,
       मेरा घर  मुस्कुराता  है इन्हीं के मुस्कुराने से।
                                     --अज्ञात
दिनांक ११ सितंबर,२०२२ को भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा रामपुर के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों की  ज़िला स्तर की हिंदी और संस्कृत भाषाओं की राष्ट्रीय समूहगान (देशभक्ति गीत) प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में जो प्रतिभागी बच्चे श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें आगामी प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त होगा।कार्यक्रम में सभी बच्चों द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीत और गायन के क्षेत्र के ख्याति प्राप्त लोगों को रखा गया था जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन पर सूक्ष्म दृष्टि रखते हुए निष्पक्षता से अपने दायित्वों का निर्वहन किया।निर्णायक मंडल ने बच्चों के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उन्हें अपने प्रदर्शन में निखार हेतु महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दर्जा मंत्री श्री सूर्य प्रकाश पाल जी रहे तथा कुशल संचालन ऐडवोकेट श्री राजीव अग्रवाल जी द्वारा किया गया।
आयोजन में अध्यक्ष श्री रविंद्र कुमार गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में परिषद के सभी दायित्वधारियों ने अपने दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को अपेक्षा से अधिक सफल बनाने में कोई कोर कसर बाक़ी नहीं छोड़ी। कार्यक्रम में सभी आमंत्रित मेहमानों तथा प्रतिभागियों के लिए उत्तम जलपान और भोजन का प्रबंध किया गया था।
राष्ट्रीय जागरण की भावना को बल प्रदान करते भारत विकास परिषद के ऐसे प्रयास सराहनीय और वंदनीय हैं।

प्रस्तुत कर्ता : ओंकार सिंह विवेक
ग़ज़लकार/कॉन्टेंट राइटर/ब्लॉगर
(सर्वाधिकार सुरक्षित)








10 comments:

  1. माननीय महोदय भाई ओंकार सिंह विवेक जी आपने जिस तरीके से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के बारे आम जनमानस को समझाने का प्रयास किया है,उसके लिये आपको बहुत-बहुत आभार, धन्यवाद एंव साधूवाद। रवीन्द्र गुप्ता-अध्यक्ष, भारत विकास परिषद मुख्य शाखा,रामपुर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. उत्साहवर्धन हेतु आभार आदरणीय।

      Delete
  2. बहुत ही सुंदर1 वर्णन

    ReplyDelete
  3. जितना शानदार प्रोग्राम था उतना ही शानदार आपके शब्दों में उसका वर्णन👍
    बहुत बहुत बधाई 🙏
    सुमन गुप्ता

    ReplyDelete
    Replies
    1. अतिशय आभार आपका 🌹🌹🙏🙏

      Delete
  4. कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देने के लिए सुन्दर वर्णन करने केलिए हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएँ आदरणीय विवेक जी !🙏🌻🌹

    ReplyDelete
  5. राष्ट्रीय जागरण की भावना को बल प्रदान करने व बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना को विकसित करने में ऐसे कार्यक्रमों का बहुत बड़ा योगदान होता है, बहुत बहुत बधाई !

    ReplyDelete

Featured Post

बात ग़ज़लों और दोहों की

मित्रो सादर प्रणाम 🌹🌹🙏🙏 आजकल ख़ूब ज़ेहन बना हुआ है पढ़ने और लिखने का। पिछले हफ़्ते तक मां शारदे की कृपा से कई नई ग़ज़लें हुई...