April 26, 2021
April 24, 2021
गुलशन फिर मुस्काएगा
April 22, 2021
Positivity-Positivity And Positivity
April 13, 2021
सत्ता के गलियारों में
ग़ज़ल----ओंकार सिंह विवेक
मोबाइल 9897214710
रोज़ ख़बर छप जाया करती अपनी भी अख़बारों में,
पैठ बना लेते जो शासन- सत्ता के गलियारों में।
दख़्ल हुआ है नभ में जब से इस दुनिया के लोगों का,
इक बेचैनी सी रहती है सूरज - चाँद -सितारों में।
फुटपाथों पर चलने वालों का भी थोड़ा ध्यान रहे,
बेशक आप चलें सड़कों पर लंबी - लंबी कारों में।
क्या बतलाऊँ उसने भी रंज-ओ-ग़म के उपहार दिए,
गिनती करता रहता था जिसकी अपने ग़मख़्वारों में।
दर्द बयाँ करती है वो अब मज़लूमों-मज़दूरों का,
क़ैद नहीं है आज ग़ज़ल ऊँचे महलों-दरबारों में।
भोली जनता भूल गई,थे जितने शिकवे और गिले,
ऐसा उलझाया नेता ने लोकलुभावन नारों में।
----ओंकार सिंह विवेक
(सर्वाधिकार सुरक्षित)
April 9, 2021
April 6, 2021
आओ टीका लगवाएँ : कोरोना को निबटाएँ
Featured Post
देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹
(चित्र गूगल से साभार) 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳 समस्त देश वासियों को राष्ट्रीय पर्व...
-
(प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार तोमर जी एवं महासचिव श्री इरफ़ान आलम जी) मित्रो संग...
-
बहुुुत कम लोग ऐसे होते हैैं जिनको अपनी रुचि के अनुुुसार जॉब मिलता है।अक्सर देेखने में आता है कि लोगो को अपनी रुचि से मेल न खाते...
-
शुभ प्रभात मित्रो 🌹🌹🙏🙏 संगठन में ही शक्ति निहित होती है यह बात हम बाल्यकाल से ही एक नीति कथा के माध्यम से जानते-पढ़ते और सीखते आ रहे हैं...