January 1, 2023

एक कामना नए साल में

शुभ प्रभात मित्रो 🙏🙏
नए साल की अशेष शुभकामनाएं 🌹🌹

लीजिए पेश है नए साल में सबके भले की कामना करती हुई एक ताज़ा ग़ज़ल 
ग़ज़ल : एक कामना नए साल में 
**""*"""*"""""***************
     -- ओंकार सिंह विवेक
©️
गए  साल  जैसा  न  फिर  हाल  होगा,
तवक़्क़ो  है अच्छा  नया  साल  होगा।

सभी  और  देशों  से   ऊँचा  जगत् में, 
हमारे   वतन   का  सदा  भाल  होगा।

बढ़ेगी  न  केवल  अमीरों  की  दौलत,
ग़रीबों का तबक़ा भी ख़ुशहाल होगा।

सुगम होंगी सबके ही जीवन की राहें,
न भारी  किसी  पर  नया साल होगा।

सलामत   रहेगी  उजाले   की  हस्ती,
अँधेरा   जहाँ  भी  है  पामाल  होगा।

न  होगा   फ़क़त  फ़ाइलों-काग़ज़ों में,
हक़ीक़त में भी मुल्क  ख़ुशहाल होगा।

उठाएँगे   ज़िल्लत   यहाँ   झूठ  वाले,
बुलंदी  पे  सच्चों  का  इक़बाल होगा।
          ---©️ ओंकार सिंह विवेक
                    रामपुर-उoप्रo 

29 comments:

  1. बहुत ही सुन्दर रचना नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
    https://experienceofindianlife.blogspot.com/2022/12/blog-post_31.html?m=1

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया।आपको भी नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं।

      Delete
  2. आपकी लिखी रचना सोमवार 2 जनवरी 2023 को
    पांच लिंकों का आनंद पर... साझा की गई है
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    ReplyDelete
    Replies
    1. अतिशय आभार आपका 🌹🌹🙏🙏

      Delete
  3. नववर्ष मंगलमय हो सभी के लिए सपरिवार | सुंदर रचना|

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीय, आपको भी सपरिवार नव वर्ष मंगलमय हो।

      Delete
  4. सुंदर सृजन !नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया,आपको भी नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं।

      Delete
  5. एक सच्ची और अच्छी कविता . वाह.. यही साकारात्मक दृष्टि समय को सुन्दर बनाती है.

    ReplyDelete
    Replies
    1. अतिशय आभार आपका उत्साहवर्धन हेतु। नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं

      Delete
  6. उम्मीदों से भरी बहुत सुंदर रचना।
    नववर्ष मंगलमय हो।
    सादर।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आपका। नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं

      Delete
  7. वाह!!!
    बहुत सुंदर सृजन

    बढ़ेगी न केवल अमीरों की दौलत,
    ग़रीबों का तबक़ा भी ख़ुशहाल होगा।
    लाजवाब ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया।आपको नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं।

      Delete
  8. सुगम होंगी सबके ही जीवन की राहें,
    न भारी किसी पर नया साल होगा।
    बहुत सुंदर,सकारात्मक भाव।
    सुंदर रचना।
    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया।आपको भी नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं।

      Delete
  9. आशा की रश्मि बिखेरती सुंदर रचना। नए वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं🌹🌹🌹

    ReplyDelete
  10. आशा की रश्मि बिखेरती सुंदर रचना। नए वर्ष की हार्दिक शुभकामना🌹🌹🌹

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीय।आपको भी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

      Delete
  11. आशाओं का नाम नया साल।सकारात्मक भावों से सजी रचना ओंकार जी।सबके साथ अच्छा हो शुभ हॉ यही कामना है।नववर्ष आपके लिये शुभ हो, मंगलमय हो 🙏🙏🌹🌹🌺🌺

    ReplyDelete
    Replies
    1. आभार आदरणीया। आपको भी नव वर्ष की अशेष शुभकामनाएं।

      Delete
  12. Vah vah samyik srjan

    ReplyDelete

Featured Post

मज़दूर दिवस

आज मज़दूर दिवस है। प्रतीकात्मक रुप से इस दिन दीन-हीन को लेकर ख़ूब वार्ताएं और गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। श्रम  क़ानूनों पर व्याख्यान होंगे।...