🖍️👩🦯🖌️🥀🌷👩🦯🖍️🖌️
सभी साथियों को रंगोत्सव होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ 🌹🌹
सभी त्योहार हमारी सभ्यता, संस्कृति तथा इतिहास की पहचान दर्शाते हैं।त्योहार सबमें नई ऊर्जा और चेतना का संचार करते हैं।पारस्परिक मेलजोल को बढ़ाकर सार्थक संवाद के नए रास्ते खोलते हैं।आईए हम देश में सभी त्योहारों को इसी नज़रिए से मनाएं।
प्रस्तुत हैं होली पर कुछ दोहे
*********************
सैयाँ जी ने घेरकर, डारो ऐसो रंग।
नस-नस में सिहरन हुई,भीज गयो हर अंग।।
कर में पिचकारी लिए,पीकर थोड़ी भंग।
देवर जी डारन चले,भौजाई पर रंग।।
महँगाई की मार से,टूट गई हर आस।
रमुआ की इस बार भी,होली रही उदास।।
सजनी को कैसे फबे,होली का त्योहार।
बैठे हों जब साजना, सात समुंदर पार।।
है बस इतनी कामना, होली पर हर बार।
करें सभी अपनत्व के, रंगों की बौछार।।
©️ ओंकार सिंह विवेक